दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी महोत्सव ‘मिकफेस्ट-जेन ज़ेनीथ 2026’ के मीडिया कवरेज हेतु आमंत्रण

Invitation for media coverage of the two-day inter-school festival ‘MicFest-Gen Zenith 2026’
 
ghf
सादर अवगत कराना है कि मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, लखनऊ द्वारा 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय वार्षिक अंतर-विद्यालयी महोत्सव ‘मिकफेस्ट-जेन ज़ेनीथ : राइज़, रीइमेजिन, रेन’ (Micfest Gen Zenith: Rise, Reimagine, Reign) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह महोत्सव कॉलेज के मूल आदर्श वाक्य “Dum spiro spero” — “जब तक सांस है, तब तक उम्मीद है” — की भावना पर आधारित है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की असीम संभावनाओं, रचनात्मक सोच, प्रतिभा और नवाचार को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

दो दिवसीय इस आयोजन में लखनऊ के 17 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव के दौरान 26 से अधिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नवाचार प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों की शैक्षणिक, तकनीकी और रचनात्मक प्रतिभा इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी।

opi

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक: 9 एवं 10 अक्टूबर 2026, शुक्रवार एवं शनिवार
समय: प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
स्थान: मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज परिसर, महानगर, लखनऊ
मुख्य अतिथि: श्री अजीत सिंह, चीफ ऑपरेशन ऑफिसर एवं बोर्ड मेम्बर, छाँव फाउंडेशन

विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक, तकनीकी एवं रचनात्मक प्रयास को समाज तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कार्यक्रम की व्यापक मीडिया कवरेज के लिए अपने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान से रिपोर्टर एवं छायाकार/कैमरामैन को कार्यक्रम में भेजने की कृपा करें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति न केवल आयोजन की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी करेगी।

सधन्यवाद।

भवदीय
प्रधानाचार्य
मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज
महानगर, लखनऊ

संपर्क सूत्र

श्रीमती प्रिया शुक्ला: +91-9455387813
श्री राजन सिंह परिहार: +91-9140647416
WhatsApp: +91-9415782492

Tags