मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिवलिंग स्थापना एवं विशाल भंडारे का निमंत्रण
Invitation to Chief Minister Yogi Adityanath for the Installation of a Shivling and a Grand Community Feast
Mon, 18 May 2026
लखनऊ। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने अपने पिता एवं पूर्व प्रधान बाबा रामलखन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर आगामी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को 22 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।
विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। शिवलिंग स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
