संपादक महोदय के लिए आमंत्रण पत्र, वार्षिकोत्सव 2025 कवरेज हेतु
सेवा में,
संपादक महोदय
विषय: वार्षिकोत्सव 2025 में रिपोर्टर एवं छायाकार को आमंत्रित करने बाबत
Thu, 20 Nov 2025
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, लखनऊ में दिनांक 21 नवंबर 2025 को शाम 5:30 बजे से वार्षिक समारोह “द प्रिंस ऑफ इजिप्त – 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु श्री आशुतोष शुक्ला (स्टेट एडिटर, दैनिक जागरण, उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। समारोह में टैप डांस, हिप-हॉप, बॉल डांस, ओडिसी, फ्यूजन सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
यह आयोजन हमारे संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपकी उपस्थिति एवं आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र में मिलने वाली कवरेज न केवल विद्यालय का उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि हमारे छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता को व्यापक मंच भी प्रदान करेगी।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि इस समारोह का संपूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने हेतु कृपया एक रिपोर्टर एवं छायाकार को भेजने की कृपा करें।
---
कार्यक्रम विवरण
वार्षिक संगीत समारोह
विषय: The Prince of Egypt & Rhythm of the Stage
दिनांक: 21 नवंबर 2025
समय: 5:30 शाम – 7:30 शाम
स्थान: मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, खेल प्रांगण
मुख्य अतिथि: श्री आशुतोष शुक्ला (स्टेट एडिटर चीफ, दैनिक जागरण, उत्तर प्रदेश)
संपर्क सूत्र
1. श्री विजय कुमार मिश्रा – 7651945585
2. श्री शलभ मजूमदार – 8299342766
धन्यवाद।
भवदीय,
प्रधानाचार्य
मोंटफर्ट इंटर कॉलेज, महानगर लखनऊ
(नोट: कार्यक्रम की सूची संलग्न है)
---
ANNUAL FUNCTION 2025 – PROGRAMME SCHEDULE
THE PRINCE OF EGYPT & RHYTHM OF THE STAGE
1. Welcome
2. Lighting of the Lamp
3. Prayer Song – College Choir
4. Bible Reading – Apoorva Mishra
5. Welcome Dance
6. Felicitation of the Chief Guest
7. Welcome Address by the Principal
8. Live n’ Loaded – The College Band
9. Beat Blenders
10. Grand Musical – The Prince of Egypt
11. The Notes in Harmony – Choir
12. Dances of the Diaspora
13. Grand Finale
14. Address by the Chief Guest
15. Vote of Thanks – Vice Principal
16. Montfort Anthem
17. Dispersal
