IOQM 2026: भारतीय गणित ओलंपियाड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यूपी बोर्ड ने दिए अधिक से अधिक नामांकन के निर्देश

IOQM 2026: Registration for the Indian Mathematics Olympiad has begun; UP Board issues instructions to maximize enrollments.
 
IOQM 2026: भारतीय गणित ओलंपियाड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यूपी बोर्ड ने दिए अधिक से अधिक नामांकन के निर्देश

लखनऊ। गणित के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने और अपनी प्रतिभा को साबित करने का सुनहरा मौका आ गया है। 'इंडियन ओलंपियाड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स' (IOQM 2026) के लिए विद्यालयों और विद्यार्थियों के नामांकन (Registration) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) के अपर सचिव (पा. पु. रा.) कार्यालय की ओर से लखनऊ मंडल के सभी 6 जिलों में इस प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

विवरण अंतिम तिथि / परीक्षा तिथि
स्कूलों का बतौड़ परीक्षा केंद्र पंजीकरण 26 जून, 2026
विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन 25 जुलाई, 2026
IOQM 2026 परीक्षा की तिथि 06 सितंबर, 2026 (सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे)

jjj

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का जरिया है IOQM: डॉ. दिनेश कुमार

लखनऊ मंडल के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि IOQM प्रतियोगिता गणित विषय में रुचि रखने वाले होनहार छात्रों को वैश्विक स्तर पर एक बड़ा मंच प्रदान करती है।

उन्होंने जानकारी दी कि किसी भी माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र (Exam Center) के रूप में पंजीकृत करने की आखिरी तारीख 26 जून, 2026 तय की गई है। इसके अलावा, जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से भाग लेना चाहते हैं, वे 25 जुलाई, 2026 तक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर, 2026 को पूरे देश में एक पेशेवर एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट और पंजीकरण लिंक

प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छात्र और स्कूल प्रबंधन आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं:

लखनऊ मंडल के सभी 6 जिलों में तैयारी तेज

संयुक्त शिक्षा निदेशक (लखनऊ मंडल) डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी छह जिलों—लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को विशेष आदेश जारी किए हैं।

इस आदेश के तहत सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों में इस प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाना अनिवार्य किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र इस प्रतिष्ठित गणित ओलंपियाड का हिस्सा बन सकें और अपनी तार्किक व गणितीय क्षमताओं को निखार सकें।

Tags