IPL 2026 Points Table : 20 मैचों के बाद राजस्थान और पंजाब का दबदबा, जीत के लिए तरस रही कोलकाता

IPL 2026 Points Table: After 20 matches, Rajasthan and Punjab dominate, Kolkata is yearning for victory; Know who is standing where
 
IPL 2026 Points Table:
IPL 2026 Points Table :   आईपीएल के इस सीजन में 20 मुकाबलों का रोमांच पूरा हो चुका है। शनिवार और रविवार को खेले गए धमाकेदार 'डबल हेडर' मैचों के बाद अंक तालिका की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इस समय लीग में केवल दो ही टीमें ऐसी बची हैं जिन्हें अभी तक हार का स्वाद नहीं चखना पड़ा है

वानखेड़े में RCB की रोमांचक जीत

रविवार को खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में 18 रनों से शिकस्त दी। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई ने भी कड़ी टक्कर दी और 222 रन बना डाले, लेकिन जीत बेंगलुरु के हाथ लगी। इस जीत के साथ RCB ने टॉप-3 में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स

अंक तालिका में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स (RR) का एकछत्र राज है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली इस टीम ने 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज कर 8 अंकों के साथ टॉप पर कब्जा बरकरार रखा है। वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS) दूसरे पायदान पर है। पंजाब ने 4 में से 3 मैच जीते हैं, जबकि उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 7 अंकों के साथ पंजाब भी इस सीजन में अब तक अजेय बनी हुई है।

मिडिल ऑर्डर में दिल्ली, गुजरात और लखनऊ की टक्कर

नंबर 3 पर RCB 6 अंकों (3 जीत, 1 हार) के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके बाद नंबर 4 से 6 तक की जंग काफी दिलचस्प है:

  • दिल्ली कैपिटल्स (DC): 4 अंक (नंबर 4)

  • गुजरात टाइटंस (GT): 4 अंक (नंबर 5)

  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): 4 अंक (नंबर 6)

    इन तीनों ही टीमों ने 4-4 मैच खेलकर 2-2 जीत हासिल की है और इनका स्थान नेट रन रेट के आधार पर तय हुआ है।

निचले पायदान पर दिग्गजों का संघर्ष: केकेआर की हालत सबसे खराब

हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई जैसी दिग्गज टीमें फिलहाल संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 4-4 मैचों में केवल 1-1 जीत दर्ज की है। ये टीमें क्रमश: 7वें, 8वें और 9वें नंबर पर हैं।

  • कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR): श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीम साबित हो रही है। 4 मैचों के बाद भी टीम को पहली जीत का इंतजार है। बारिश के कारण एक मैच रद्द होने से उनके पास केवल 1 अंक है और वे 10वें स्थान पर हैं।

IPL 2026: 20 मैचों के बाद अंक तालिका (Points Table)

स्थान टीम मैच जीत हार रद्द अंक
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 8
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 1 7
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 0 6
4 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 4
5 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 4
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 0 4
7 सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 2
8 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 2
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 2
10 कोलकाता नाइटराइडर्स 4 0

Tags