IPL 2026: संजू सैमसन पहनेंगे CSK की जर्सी, बोले बचपन से धोनी के फैन, अब साथ खेलने का मिला सुनहरा मौका
Sanju Samson to wear CSK jersey : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन आगामी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में हुए इस बड़े ट्रेड के बाद संजू पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
संजू ने CSK में शामिल होने के बाद एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त प्रशंसक रहे हैं और हमेशा से उनसे सीखने की इच्छा रखते थे। अब IPL 2026 में वह धोनी के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे।
धोनी को पहली बार 19 साल की उम्र में मिला था”—संजू सैमसन
सीएसके द्वारा जारी एक विशेष इंटरव्यू में संजू सैमसन ने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि 19 वर्ष की उम्र में जब उनका भारतीय टीम में चयन हुआ और वे यूके दौरे पर गए, तभी उनकी पहली बार धोनी से मुलाकात हुई थी।
संजू बोले मैदान पर एक शख्स होता है—एमएस धोनी। शुरुआती दिनों में मैंने उनके साथ 10–20 दिन बिताए, लेकिन उसके बाद उन्हें केवल दूर से ही देख पाया। उनके आसपास हमेशा भीड़ रहती थी, इसलिए कभी लंबी बातचीत का मौका नहीं मिल सका।
किस्मत ने मुझे धोनी के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में पहुँचा दिया—संजू
संजू ने कहा कि CSK का हिस्सा बनना और धोनी के साथ समय बिताने का अवसर उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने कहा मैं हमेशा चाहता था कि उनके साथ समय बिताऊं। अब आने वाले दो महीने मैं उनके साथ नाश्ता करूंगा, प्रैक्टिस करूंगा और मैच खेलूंगा—ये सोचकर ही रोमांचित हूं। यह मेरे लिए एक ड्रीम मोमेंट है।
CSK की जर्सी पहनकर मिला ‘चैंपियन’ वाला अहसास
संजू ने बताया कि पहली बार CSK की जर्सी पहनते ही उन्हें एक “चैंपियन टीम” का हिस्सा होने का अहसास हुआ।
IPL में संजू सैमसन का प्रदर्शन
संजू सैमसन का IPL करियर अब तक बेहद प्रभावित करने वाला रहा है।
-
मैच: 177
-
रन: 4704
-
शतक: 3
-
अर्धशतक: 26
वह कई वर्षों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी रह चुके हैं और उनके पास नेतृत्व का व्यापक अनुभव है। IPL 2026 में CSK की टीम में उनका जुड़ना फ्रेंचाइज़ी के लिए एक बड़ा फायदा माना जा रहा है।
