इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्र को 86वें जन्मदिवस पर देशभर से शुभकामनाएं, कार्यक्रम स्थगित

Wishes from across the country to IPSEF National President V.P. Mishra on his 86th birthday, program postponed
 
Fcc
लखनऊ, 15 जुलाई 2025 : 
इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी. पी. मिश्र को उनके 86वें जन्मदिवस के अवसर पर इप्सेफ के सभी पदाधिकारियों और देशभर के 20 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर इप्सेफ के महासचिव श्री प्रेमचंद एवं उप महासचिव श्री अतुल मिश्रा ने बताया कि विभिन्न राज्यों के साथ-साथ इप्सेफ से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री मिश्र को शुभकामनाएं भेजीं।

हालांकि, सिद्धार्थनगर के कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राम करन गुप्ता एवं मंत्री श्री कैलाश मणि त्रिपाठी की कार दुर्घटना में असमय मृत्यु के कारण लखनऊ स्थित कई कार्यालयों में जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।
ज्ञात हो कि श्री वी. पी. मिश्र इप्सेफ के साथ-साथ कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, उत्तर प्रदेश के भी अध्यक्ष हैं। वे पिछले लगभग छह दशकों से कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारी राजनीति में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर कर्मचारी संगठनों के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री मिश्र को बधाई दी, जिनमें शामिल हैं:
शशि कुमार मिश्रा (महासचिव, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा)
सतीश पांडेय (संयोजक)
सुरेश रावत (अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद)
गिरीश मिश्रा (महामंत्री, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद)
के. के. सचान (संरक्षक, फार्मेसिस्ट फेडरेशन),
सुनील यादव (अध्यक्ष), अशोक कुमार (महामंत्री), प्रवीण यादव (उपाध्यक्ष)
राम कुमार धानुक (महामंत्री, जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ)
मनोज मिश्रा (अध्यक्ष, निगम महासंघ)
उपेंद्र (संरक्षक, यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन)
आशीष पांडे (अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट)
रविंद्र (संगठन मंत्री, संयुक्त मोर्चा सिविल अस्पताल)
सुभाष चंद्र श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष, परिषद)
संजय पांडे (मंत्री), डी. सी. राव (मण्डल मंत्री)
कमल श्रीवास्तव, राजेश चौधरी (लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन)
राम नरेश यादव (वन विभाग)
सभी ने श्री मिश्र के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी कर्मचारी हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।
श्री वी. पी. मिश्र ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags