सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाना सही है या नहीं? जानें ठंड के मौसम में इसका सही उपयोग
सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कब करें और कब नहीं?
मुल्तानी मिट्टी स्वभाव से ड्राइंग एजेंट है। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल, गंदगी और पसीने को सोखने में बेहद प्रभावी होती है।ऑयली स्किन, एक्ने-प्रोन स्किन या जिन लोगों के चेहरे पर बार-बार पिंपल्स आते हैं—उनके लिए ठंड में भी मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है।ड्राई स्किन वाले लोगों को मुल्तानी मिट्टी से बचना चाहिए, क्योंकि यह चेहरे की नमी और भी कम कर सकती है, जिससे त्वचा खिंची-खिंची और बेजान लगने लगती है।
ठंड के मौसम में मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका
1. दूध या दही के साथ मिलाकर लगाएं
गर्मियों की तरह पानी या गुलाब जल न मिलाएं।
इसके बजाय:
-
कच्चा दूध
-
दही
-
मलाई
इन चीजों का उपयोग करें। इनमें मौजूद प्राकृतिक वसा और लैक्टिक एसिड त्वचा को मॉइस्चर देते हैं और रूखेपन को कम करते हैं।
2. शहद और तेल मिलाएं
1 चम्मच शहद या कुछ बूंदें
-
बादाम तेल
-
जैतून तेल
-
नारियल तेल
मिलाकर पैक को हाइड्रेटिंग बनाएं। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है और पोषण देता है।
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
-
मुल्तानी मिट्टी का पैक ठंड में पूरी तरह सूखने न दें। इसे हल्का गीला रहते हुए ही धो दें।
-
इसे केवल हफ्ते में एक बार लगाएं।
-
चेहरे पर पैक को 10 मिनट से ज़्यादा न रखें।
-
पैक हटाने के बाद तुरंत मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें।
