युवाओं का साहित्य में आगे आना खुशी देता है : दिनेश प्रभात

It is a pleasure to see young people coming forward in literature: Dinesh Prabhat
 
It is a pleasure to see young people coming forward in literature: Dinesh Prabhat
भोपाल (विभूति फीचर्स)। भोपाल में आयोजित देश के प्रथम अखिल भारतीय कायस्थ कवि समागम में देश के जाने-माने गीतकार दिनेश प्रभात ने कहा कि यहाँ उपस्थित युवा रचनाकारों में उन्हें भविष्य के हरिवंश राय बच्चन, नीरज और भगवती चरण वर्मा दिखाई देते हैं। वहीं युवा कवियत्रियों में उन्हें महादेवी वर्मा की झलक नज़र आती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा साहित्य को वही ऊँचाई देंगे, जैसी पहले कायस्थ साहित्यकारों ने दी है।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए आधुनिक गीत–ऋषि दिनेश प्रभात ने कहा कि कायस्थ समाज का साहित्य में योगदान अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चन, नीरज, अशोक चक्रधर, कुंवर बैचेन जैसे महान गीतकारों के साथ-साथ उपन्यासकार भगवती चरण वर्मा और रामकुमार वर्मा, तथा शायर फ़िराक़ गोरखपुरी जैसे नामों ने विश्व स्तर पर हिंदी साहित्य को प्रतिष्ठा दिलाई है।

प्रभात ने युवाओं को संदेश दिया कि "समर्पण के साथ काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।"
Ttt
कार्यक्रम में प्रभात जी से पहले गीतकार मुकेश कबीर और मध्यप्रदेश तीर्थ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी अवसर पर दिनेश प्रभात की प्रसिद्ध पत्रिका ‘गीत गागर’ का विमोचन भी किया गया।
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान चित्रगुप्त से करवाई गई और मुख्य अतिथि माँ शारदा रहीं। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व संपादक महेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
देश भर से आए लगभग 100 कायस्थ कवियों ने काव्यपाठ किया। प्रमुख प्रतिभागियों में मुकेश कबीर, ज्ञानेश्वर सक्सेना, अरविंद श्रीवास्तव, मनीष बादल, अश्विनी अंबुज, अभिलाषा श्रीवास्तव और प्रेक्षा सक्सेना विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
इस भव्य आयोजन के मुख्य संयोजक श्याम श्रीवास्तव और देवेश देव थे।

Tags