बाल्यावस्था से ही बच्चों को मोबाइल की आदतों से बचाना अभिभावकों की जिम्मेदारी – डॉ. दिनेश कुमार

It is the responsibility of parents to protect children from mobile habits since childhood – Dr. Dinesh Kumar
 
बाल्यावस्था से ही बच्चों को मोबाइल की आदतों से बचाना अभिभावकों की जिम्मेदारी – डॉ. दिनेश कुमार

लखनऊ, 17 फरवरी 2026: स्मार्ट किडीज़ प्ले स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश कुमार (मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ऊषा पाठक (ए.पी. सेन डिग्री कॉलेज), प्रदीप कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त एजीएम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की सेंटर हेड चंद्रलेखा शुक्ला ने पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिह्न और स्वागत उद्बोधन के माध्यम से किया।

KP[PO

वार्षिकोत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. ऊषा पाठक ने बच्चों को जीवन से जुड़ी व्यवहारिक सीख देने के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की और स्टाफ को बधाई देते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। वहीं, श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने भी विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में बचपन की यादों का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित रखने और मोबाइल की आदतों से बचाने का आग्रह किया, ताकि बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो सके।

KOPO

कार्यक्रम का संचालन शिशिर दत्त ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता शुक्ला, स्मार्ट टॉडलर के संरक्षक वेद प्रकाश तिवारी, सेंटर हेड अपर्णा शुक्ला सहित स्मार्ट किडीज़ प्ले स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Tags