राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को जगतगुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवनंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद

Blessings of Jagatguru Suryacharya Krishnadevananda Giri Ji Maharaj to Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP
 
Blessings of Jagatguru Suryacharya Krishnadevananda Giri Ji Maharaj to Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP

सनातन धर्म की महान विभूति, जगद्गुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवनंद गिरी जी महाराज (पीठाधीश्वर, सूर्यपीठ गुरुस्थान मुरली आश्रम, द्वारका) ने अपने आशीर्वाद से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने इस अवसर पर कहा कि महाराज जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी वैदिक और सनातन राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करेगा। उनका सानिध्य संगठन के लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणा का स्रोत है।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ दीदी ममता भारद्वाज जी ने कहा कि गुरु देव का आशीर्वाद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक शक्ति का काम करेगा। उनके मार्गदर्शन से भारत की समृद्ध संस्कृति और सभ्यता पुनर्जीवित होगी, और प्रत्येक जिले में गुरुकुल संस्कारशालाओं की स्थापना का संकल्प जल्द ही नए कीर्तिमान के रूप में सामने आएगा।

महाराज जी के सानिध्य में राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका को ऊँचा उठाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। संगठन परिवार ने महाराज जी को सादर प्रणाम करते हुए उनके नेतृत्व में नए इतिहास रचने का विश्वास व्यक्त किया।

Tags