जय श्रीराम , जय हिन्द

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सफल प्रदेश AGM के लिए सभी सदस्यों को हार्दिक आभार
 
युइउय७८७
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी देशभक्त, राष्ट्रप्रेमी एवं जाँबाज़ सम्मानित सदस्यों को सादर नमन। आप सभी के अथक प्रयासों और अदम्य उत्साह से दिनांक 30 नवंबर 2025 (रविवार) को विवाह–बारात के व्यस्ततम सीजन के बावजूद प्रदेश AGM का अत्यंत सफल, भव्य और यादगार आयोजन संभव हो सका—इसके लिए हृदय से धन्यवाद।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं समर्पण अविस्मरणीय रहा, विशेषकर मेजर जनरल राजीव पंत साहब, मेजर आनंद टंडन साहब और कैप्टेन इंदल सिंह चंदेल साहब का योगदान इस कार्यक्रम की रीढ़ रहा। साथ ही, परिषद के ग्रासरूट स्तर पर कार्य कर रहे समर्पित अधिकारियों एवं सदस्यों का परिश्रम भी उतना ही सराहनीय है, जिन्होंने मंच के आगे और पीछे, दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया।

ग्ग्य

विशेष आभार

  • अवध प्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर साहब

  • अवध प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी. एल. वर्मा साहब एवं उनकी पूरी टीम

    • कैप्टेन अरविन्द सिंह साहब

    • श्री अशोक पाण्डेय साहब

    • श्री दिनेश पाण्डेय साहब

    • श्री कामता सिंह साहब

लखनऊ जिले में कार्यक्रम होने के कारण लखनऊ महानगर/जिला कार्यकारिणी का योगदान भी अतुलनीय रहा। उनका सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा।

लखनऊ महानगर/जिला कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारी

  • संरक्षक: कैप्टेन बी. एस. कन्याल साहब

  • अध्यक्ष: वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत

  • कैप्टेन नत्थू सिंह तोमर साहब

  • ऑनरेरी लेफ्टिनेंट राज करण यादव साहब (सचिव)

  • सार्जेन्ट आलोक कुमार साहब

  • सीपीओ घनश्याम केसरी साहब (सह सचिव)

  • सूबेदार सुभाष पाण्डेय साहब (वेटेरन सेल)

  • सूबेदार मेजर बारमेस्वर सिंह साहब

  • वारंट ऑफिसर पूरन सिंह बोहरा साहब (सह सचिव)

  • हवलदार भोला नाथ मिश्रा साहब

  • सूबेदार मेजर डी. पी. चौबे साहब

  • ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह साहब

  • ऑनरेरी लेफ्टिनेंट संदीप सिंह राजावत साहब

  • सूबेदार मेजर रतन सिंह साहब (अध्यक्ष—लखनऊ ईस्ट)

  • सूबेदार मेजर वाई. के. यादव साहब

  • सूबेदार मेजर टी. डी. भट साहब
    आदि सम्मानित वरिष्ठजन
    जिनका स्नेह, सहयोग और सक्रिय भूमिका आयोजन की सफलता का मुख्य आधार बनी।

आप सभी का तहेदिल से आभार 

आगामी कार्यक्रम

1. विजय दिवस समारोह — 15 या 16 दिसंबर

आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करें।

2. ABPSSP का राष्ट्रीय अधिवेशन — जयपुर (19 दिसंबर)

जो सदस्य अधिवेशन में भाग लेना चाहते हैं, कृपया अपना आरक्षण समय से करा लें। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति देने की अपील है।

विशेष नमन एवं धन्यवाद

अवध प्रान्त अध्यक्ष कर्नल बी. एस. तोमर साहब को सादर प्रणाम,जो अपने प्रेरणादायी मार्गदर्शन और राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा से हम सभी को सदैव प्रोत्साहित करते हैं।हमें गर्व है कि हम एक ऐसे पंजीकृत संगठन का हिस्सा हैं, जो राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव का जीवंत प्रतीक है।यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि 26 जनवरी की परेड में आमंत्रण केवल हमारे संगठन को मिलता है—यह हमारी अनुशासन, समर्पण और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। अंत में, हम सबके प्रियसूबेदार मेजर जे. बी. एस. चौहान साहब (राष्ट्रीय सह सचिव)का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद सम्मेलन में पहुँचकर सभी का मनोबल बढ़ाया।

Tags