सीबीएसई ईस्ट जोन लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 में जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस का स्वर्णिम प्रदर्शन

Jaipuria School Goyal Campus' Golden Performance in CBSE East Zone Lawn Tennis Championship 2025-26
 
गोयल कैंपस से ऋद्धिमन राजपूत (कक्षा 8), तेजस सिंह (कक्षा 6) और पराशर चौधरी (कक्षा 9) ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज, दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गोल्फ सिटी को 2-0 और जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल को 2-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए क्वालिफाई किया।  राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 सितंबर 2025 तक सोनीपत, हरियाणा में होगा। इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन महेश अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में 3 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के बेहतरीन खिलाड़ियों ने भाग लिया।

गोयल कैंपस से ऋद्धिमन राजपूत (कक्षा 8), तेजस सिंह (कक्षा 6) और पराशर चौधरी (कक्षा 9) ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज, दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गोल्फ सिटी को 2-0 और जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल को 2-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए क्वालिफाई किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 सितंबर 2025 तक सोनीपत, हरियाणा में होगा।इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन महेश अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।