Jaipuria School News: सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने 'भारत वंदन' से बाँधा समां, 'कर्त्तव्य' नाटक ने किया भाव-विभोर

Jaipuria School News: At Seth M.R. Jaipuria School (Goyal Campus), Class 5 students captivated the audience with 'Bharat Vandan', while the play 'Kartavya' left everyone deeply moved.
 
ihui

Class Presentation "Bharat Vandan" at Seth M.R. Jaipuria School, Goel Campus: सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के सृजन हॉल में कक्षा 5 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा एक बेहद ऊर्जावान और प्रेरणादायक कक्षा प्रस्तुति (Class Presentation) का मंचन किया गया।

"भारत वंदन" विषय पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने देशप्रेम, साहस, शौर्य, त्याग और बलिदान के उच्च आदर्शों को ओजस्वी भाषण, मनमोहक नृत्य और देशभक्ति गायन की शानदार प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत कर दिया।

jpji

 नुक्कड़ नाटक "कर्त्तव्य" रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक "कर्त्तव्य" रहा। बच्चों के जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी ने सभागार में उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से सृजन हॉल गूंज उठा।

uuiui

 मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. शिल्पी सिंह (क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एवं डायटेटिक्स) उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों के प्रदर्शन से अभिभूत होकर उन्होंने कहा मैं बच्चों के अद्भुत आत्मविश्वास और रचनात्मकता से अत्यंत प्रभावित हूँ। उनका यह प्रदर्शन कड़ी मेहनत और अनुशासन नए भारत के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाता है। बच्चे ऐसे ही बड़े सपने देखें और देश का नाम रोशन करते रहें।"

ip0i9

गोयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने नन्हे कलाकारों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास राष्ट्र के स्वर्णिम भविष्य का प्रतिबिंब है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी इन बाल-कलाकारों का मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी।

ii

 प्रधानाचार्या ने जताया आभार

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीमवर्क और रचनात्मकता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता में बहुमूल्य सहयोग देने के लिए सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल का यह आयोजन न केवल बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच बना, बल्कि इसने विद्यार्थियों में देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति गहरी चेतना भी जगाई।

iii

Tags