सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस चैंपियनशिप में जयपुरिया स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Outstanding performance by Jaipuria School players at the CBSE East Zone Tennis Championship.
 
dbsb
गोरखपुर। सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस चैंपियनशिप-2026 के अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को जी.डी. गोयनका, गोरखपुर में आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में विद्यालय के अभिराज, अद्विक और तेजस ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया है। अब वे 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 के बीच रोहतक, हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।
xnsn

वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में विद्यालय के रिद्धिमन, वैश्विक और पराशर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।


खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन एवं मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Tags