जन समाज सेवा संस्था ने बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर कुष्ठ आश्रम लखनऊ में कपड़े, मिठाइयां, फल, और त्योहार संबंधित सामग्रियों का किया वितरण

संस्था के अध्यक्ष सरदार रनजीत सिंह ने आदर्श कुष्ठ आश्रम एल.डी.ए. कॉलोनी लखनऊ के अध्यक्ष शिवनंदन पासवान एवं सचिव किशन कुमार शाह एवं कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी एवम कहा कि हम परमात्मा के ऋणी हैं जिसने इस जन्म में आप सभी की सेवा करने का बहुत थोडा़ हिस्सा संस्था के सदस्यों की झोली में डाला है। तदोपरांत संस्था के कर्मठ सदस्य सुनील कुमार अग्रवाल ने वहां रह रहे परिवारों में कपड़े, मिठाइयां,फल एवं त्योहार से संबंधित अन्य सामग्रियों का वितरण किया। श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, समाज सेविका ने भी सभी को दिपावली की शुभकामनाएं दी।
आश्रम के अध्यक्ष शिवानंद पासवान ने संस्था से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप द्वारा दी जा रही सेवा सब सेवाओं से उत्तम है। लगभग 8 वर्षों से आपकी संस्था का पूर्ण योगदान हम लोगों को प्राप्त हो रहा है जिसके लिए संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक गुरुनानी स.अनेक सिंह, रेनू श्रीवास्तव, स. बलवंत सिंह का सहयोग रहा।