जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव: कबड्डी में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह ने जिगनी खास को 25-18 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

Jannayak Chandrashekhar Fephana Sports Festival: Babu Chandrachurn Singh wins gold medal in kabaddi by defeating Jigni Khas 25–18
 
जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव: कबड्डी में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह ने जिगनी खास को 25-18 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

ड़वार (बलिया)। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’ के कोटवां क्लस्टर की खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोटवां के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई दी। महोत्सव का ग्रैंड फाइनल 26 से 30 नवंबर तक नरही में आयोजित किया जाएगा।

फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले हुए। जूनियर बालक फुटबॉल के फाइनल में भलुहीं की टीम ने द होराइजन को 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

जूनियर बालक कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह की टीम ने जिगनी खास को 25-18 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, जूनियर रस्साकशी के फाइनल में बाबू चंद्रचूर्ण सिंह की टीम ने द होराइजन को शिकस्त दी।

जूनियर क्रिकेट के फाइनल में थुंबाउत्तम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द होराइजन को 20 रन से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

चितबड़ागांव क्लस्टर की प्रतियोगिताएं आज से

खेल महोत्सव के अगले चरण में चितबड़ागांव क्लस्टर की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन बृहस्पतिवार को चितबड़ागांव में किया जाएगा।बुधवार को आयोजित मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, मोहम्मद शमशाद, यशवंत राय, सचिन उपाध्याय, गौरव पांडे, सरदार वर्मा, नूरजहां खान और सीमा देवी सहित अन्य ने निभाई।

कार्यक्रम में टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा, द होराइजन स्कूल के प्रबंधक मनोज सिंह, सच्चिदानंद सिंह, उमेश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, रिंकू उपाध्याय, मोबिन अंसारी, राघवेंद्र सिंह, शमीम अंसारी, शंभू वर्मा, मुन्ना तिवारी, बृजमोहन वर्मा, अजय सोनी, राजेश मिश्रा, अनिल पांडे, रामप्रवेश राजभर, सोनू सिंह और अखिलेश बिंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।

Tags