महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का जनजातीय गौरव दिवस

 
snns
बलरामपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में रविवार, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

snns 

 

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की भूमि एवं राजस्व नीतियों और जमींदारी व्यवस्था के कारण आदिवासियों की पुश्तैनी जमीनें छीनी जा रही थीं। इससे जनजातीय समाज का शोषण बढ़ रहा था। ऐसी परिस्थितियों में बिरसा मुंडा ने वर्ष 1895 में ब्रिटिश शासन, जमींदारों और साहूकारों के खिलाफ 'उलगुलान' यानी महान विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासियों को अपनी संस्कृति, जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित किया।

s. s
मुख्य अतिथि बृजेश मिश्र ने भी भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रावास संचालन समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को महापुरुषों के संघर्ष और उनके आदर्शों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम में महामंत्री इंदू भूषण जायसवाल ने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्य अतिथि बृजेश मिश्र का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

snns
इस अवसर पर प्रचार प्रमुख अखिलेश्वर तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, डॉ. रवि कृष्ण मिश्र सहित छात्रावास के विद्यार्थी एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Tags