जैनस इनिशिएटिव ने बच्चों को दी स्वच्छता और स्वास्थ्य की सीख

Jain's Initiative taught children about hygiene and health
 
;fyujyuj
गोंडा।  जैनस इनिशिएटिव के संस्थापक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव की पहल पर बाल स्वच्छता दिवस सप्ताह के तहत श्याम बिहारी मेमोरियल स्कूल, मुंडेरवा कला (बहराइच रोड) में बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष रंजन ने बच्चों को व्यक्तिगत सफाई के गुण सिखाए और उन्हें हाइजीन किट वितरित की।

sdfgvs

डॉ. पीयूष रंजन ने समझाया कि नियमित हाथ धोना, समय पर नाखून काटना, साफ पानी पीना, कचरा निर्धारित स्थान पर डालना और भोजन से पहले हाथ धोना जैसी आदतें हमें बीमारियों से दूर रखती हैं। उन्होंने चेताया कि खुले में कूड़ा फैलाने से मक्खियां और मच्छर पनपते हैं, जो गंभीर रोगों का कारण बनते हैं।

sdfgds

डॉ. पंकज श्रीवास्तव का मानना है कि समाज की सच्ची सेवा तभी संभव है जब आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और जागरूक बनाया जाए। उनके अनुसार, बच्चों में स्वच्छता की आदतें बचपन से डालनी चाहिए, ताकि वे जीवनभर साफ-सुथरे और स्वस्थ रह सकें।

wstgt

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता की प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं साफ रहेंगे और अपने आसपास का वातावरण भी स्वच्छ बनाएंगे। स्कूल प्रबंधक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए घर और परिवार में स्वच्छ माहौल बनाए रखना जरूरी है। इस अवसर पर जैनस इनिशिएटिव के कोऑर्डिनेटर पंकज सिन्हा, प्रधानाध्यापक अंजू श्रीवास्तव, शिक्षिका रूबी गौतम, पी.ए.एन. अवस्थी, रूपम गुप्ता, शिवनाथ शुक्ला सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।