जेईई एडवांस्ड 2026: लखनऊ आकाश इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, 50 छात्रों ने मारी बाजी

JEE Advanced 2026: Spectacular Performance by Aakash Institute, Lucknow; 50 Students Emerge Victorious
 
जेईई एडवांस्ड 2026: लखनऊ आकाश इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, 50 छात्रों ने मारी बाजी

लखनऊ। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार भी टेस्ट प्रिपरेशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। लखनऊ केंद्र से कुल 50 विद्यार्थियों ने इस बेहद कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर संस्थान और अपने शहर का नाम रोशन किया है। यह बड़ी उपलब्धि छात्रों की अटूट लगन, कठोर परिश्रम और आकाश इंस्टीट्यूट के बेहतरीन शैक्षणिक माहौल व अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन का परिणाम है।

लखनऊ के चमकते सितारे: टॉप रैंकर्स की सूची

आकाश इंस्टीट्यूट लखनऊ के कई छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में बेहतरीन स्थान हासिल किया है। मुख्य रूप से सफल रहे छात्र निम्नलिखित हैं:

छात्र का नाम ऑल इंडिया रैंक (AIR)
राणा शत्रुजीत AIR 782
गौरिका माही AIR 1819
शौर्य जायसवाल AIR 2550
साक्ष्य वंश AIR 2916
प्रसिद्ध जैन AIR 4054
अक्षांश पटेल AIR 4100
रुद्र विश्वकर्मा AIR 4171
ऋषभ गुप्ता AIR 4481
अंशिका अग्रहरि AIR 4874
नितांत त्रिपाठी AIR 4876

ये सभी छात्र आकाश के रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम का हिस्सा थे, जहाँ कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने, एनालिटिकल थिंकिंग और कठिन सवालों को हल करने की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है।

सफलता का श्रेय: मेंटरशिप और बेहतरीन स्टडी मटेरियल

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए छात्रों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हमारी इस यात्रा में आकाश इंस्टीट्यूट के टीचर्स की मेंटरशिप और गाइडेंस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। यहाँ मिलने वाले कस्टमाइज्ड स्टडी मटेरियल, रेगुलर मॉक टेस्ट और डाउट क्लियरिंग सेशंस ने हमारे बेस को बेहद मजबूत बनाया। माता-पिता और शिक्षकों के लगातार सपोर्ट के बिना यह मुकाम हासिल करना असंभव था।"

संस्थान की प्रतिबद्धता और भविष्य की शुभकामनाएं

छात्रों को बधाई देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के रीजनल डायरेक्टर, मिस्टर डीके मिश्रा ने कहा हमें अपने छात्रों के इस असाधारण प्रदर्शन पर अत्यंत गर्व है। यह सफलता उनकी अनुशासित तैयारी और कुछ बड़ा करने के संकल्प का नतीजा है। आकाश इंस्टीट्यूट में हमारा लक्ष्य हमेशा से छात्रों की प्रतिभा को निखारना और उनके सपनों को सच करना रहा है। हम सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य और इंजीनियरिंग के नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।"

आईआईटी (IIT) का प्रवेश द्वार है जेईई एडवांस्ड

गौरतलब है कि जेईई एडवांस्ड को दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग परीक्षाओं में से एक माना जाता है। जेईई मेन्स की परीक्षा पास करने के बाद ही छात्र इसमें शामिल होने के योग्य बनते हैं, जिसके जरिए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश मिलता है।

Tags