जियो-बीपी ने लॉन्च की इंजन क्लीनिंग ‘एक्टिव टेक्नोलॉजी’ पेट्रोल
Jio-BP launches engine cleaning 'Active Technology' petrol
Mon, 2 Feb 2026
अयोध्या। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोवा में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक 2026 के दौरान जियो-बीपी के स्टॉल का दौरा किया, जहां कंपनी की नवीन एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल को प्रदर्शित किया गया।
जियो-बीपी का यह नया पेट्रोल इंजन के महत्वपूर्ण हिस्सों को चलते-चलते साफ करता है, इंजन की क्षमता को बहाल एवं सुरक्षित रखता है तथा सामान्य पेट्रोल की तुलना में वाहन चालकों को सालाना लगभग 100 किलोमीटर तक अतिरिक्त माइलेज देने में सहायक है। खास बात यह है कि यह उन्नत तकनीक बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा कि भारतीय वाहन चालक ऐसे फायदे चाहते हैं जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में साफ नजर आएं—जैसे स्मूथ इंजन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस और उसी ईंधन खर्च में ज्यादा दूरी।
उन्होंने कहा, “एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल चलते-चलते इंजन को साफ करता है और नुकसानदायक जमाव को हटाने में मदद करता है। हमारा उद्देश्य उन्नत फ्यूल टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि हाई-परफॉर्मेंस इंजन क्लीनिंग एक मानक सुविधा बन सके।
जियो-बीपी के सीईओ अक्षय वाधवा ने बताया कि इंडिया एनर्जी वीक 2026 में दो मोटरसाइकिलें एक साथ प्रदर्शित की गईं—एक एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल पर और दूसरी सामान्य पेट्रोल पर। आधुनिक बोरोस्कोप इमेजिंग तकनीक के जरिए इंजन की सफाई में स्पष्ट अंतर दिखाया गया।
उन्होंने कहा कि फ्यूल केमिस्ट्री में पांच वर्षों की रिसर्च से तैयार यह पेट्रोल न केवल फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाता है, बल्कि इंजन मेंटेनेंस की जरूरत भी कम करता है। एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल पर चलने वाली मोटरसाइकिल को कोयंबटूर टेस्ट ट्रैक पर 4,000 किलोमीटर तक चलाया गया, जिससे सालाना करीब 100 किलोमीटर अतिरिक्त माइलेज का लाभ सिद्ध हुआ।
कंपनी के अनुसार, लॉयल्टी बेनिफिट्स और हाल ही में लॉन्च किया गया जियो-बीपी मोबिलिटी क्रेडिट कार्ड भी उपभोक्ताओं को निरंतर अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।
उपभोक्ताओं को प्रमुख फायदे
बिना अतिरिक्त कीमत के उन्नत इंजन क्लीनिंग
स्मूथ ड्राइविंग अनुभव
हर टैंक में अधिक माइलेज
इंजन की सुरक्षा और कम मेंटेनेंस
जियो-बीपी का यह नया एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल आम वाहन चालकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसे देशभर में उपलब्ध कराया जा रहा है।
