जियो के 10 साल पूरे, सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने अपने अंदाज में मनाया बर्थडे

स्विगी ने पूछा “भाई, पार्टी?”, प्राइम वीडियो की लौकी वाली बधाई ने खींचा ध्यान; क्रिकेट टीमों ने दी ‘इनिंग्स’ वाली शुभकामनाएं
 
जियो के 10 साल पूरे, सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने अपने अंदाज में मनाया बर्थडे

मुंबई, 8 सितंबर 2026। रिलायंस जियो के सफर के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया का माहौल भी सेलिब्रेशन से भर गया। अलग-अलग सेक्टर से जुड़े कई बड़े ब्रांड्स ने जियो को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन अंदाज पारंपरिक नहीं था। किसी ने खाने और केक के बहाने मजाक किया, किसी ने पुराने रिश्ते को याद किया तो क्रिकेट टीमों ने जियो के एक दशक लंबे सफर को शानदार ‘इनिंग्स’ का नाम दे दिया।

जियो ने सितंबर 2016 में अपनी व्यावसायिक सेवाओं की शुरुआत की थी और एक दशक पूरा होने के मौके पर कंपनी ने अगले दशक में टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आगे बढ़ने की अपनी दिशा भी सामने रखी है।

प्राइम वीडियो की ‘लौकी’ वाली बधाई रही खास

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा दिलचस्प अंदाज प्राइम वीडियो का नजर आया। ‘पंचायत’ के चर्चित प्रधान जी के अंदाज को जोड़ते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा—“लौकी नहीं लाए हैं... but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं।”

जियो ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया—“Wishes accepted. Lauki optional.”

इस मजेदार बातचीत ने देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लिया।

नेटफ्लिक्स ने भी अपनी खास ब्रांड लैंग्वेज में जियो के साथ दशक पुराने जुड़ाव को याद किया। उसका संदेश था—“Skip intro, we've known each other for 10 years.”

जियो ने इसके जवाब में लिखा—“Tudum! 10 seasons of being connected.”

वहीं वनप्लस ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताते हुए बधाई दी।

स्विगी ने पूछा- “भाई, पार्टी?”

जियो के बर्थडे सेलिब्रेशन में फूड डिलीवरी ब्रांड्स भी पीछे नहीं रहे।

जोमैटो ने सीधे केक भेजने की बात कहते हुए लिखा—“sending cake”, जिस पर जियो का जवाब आया—“Now that was quick.”

स्विगी ने दोस्ताना अंदाज में पूछा—“10 years already? bhai, party?”

जियो ने जवाब दिया—“Bhai, ab toh scene on hai.”

यानी जियो का जन्मदिन था, लेकिन सोशल मीडिया पर ब्रांड्स के बीच होने वाली मजेदार बातचीत ने इसे एक डिजिटल पार्टी में बदल दिया।

क्रिकेट टीमों ने भी अपने अंदाज में दी बधाई

जियो की 10वीं सालगिरह पर क्रिकेट से जुड़े ब्रांड्स और टीमों ने भी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिखा—“Besh bhalo innings”, जिस पर जियो ने जवाब दिया—“even better innings ahead.”

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अंदाज में लिखा—“Dilli se hai, toh dil se hai.”

पंजाब किंग्स ने इसे ‘King-sized innings’ बताया, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने चर्चित अंदाज में ‘Halla Bol’ किया।

RCB ने जियो के दशक लंबे सफर को “playing bold, breaking barriers and setting benchmarks” से जोड़ते हुए बधाई दी।

इस तरह बर्थडे विशेज का यह सिलसिला देखते ही देखते क्रिकेट कमेंट्री जैसा नजर आने लगा।

टेक्नोलॉजी और डिजिटल ब्रांड्स भी हुए शामिल

जियो की 10वीं सालगिरह का यह डिजिटल सेलिब्रेशन सिर्फ फूड, OTT और क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग से जुड़े कई ब्रांड्स ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और HFCL जैसे नामों ने जियो के साथ अपने कारोबारी और तकनीकी जुड़ाव को रेखांकित किया।

वहीं शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म तथा ट्रैवल सेक्टर से जुड़े ब्रांड्स ने भी अपने-अपने अंदाज में जियो के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

ब्रांड्स ने सिर्फ बधाई नहीं दी, अपनी पहचान भी दिखाई

इस पूरे सोशल मीडिया सेलिब्रेशन की सबसे खास बात यह रही कि ज्यादातर ब्रांड्स ने सिर्फ औपचारिक ‘Happy Birthday Jio’ लिखकर काम पूरा नहीं किया।हर ब्रांड ने अपनी पहचान और कंटेंट स्टाइल के अनुरूप जियो को बधाई दी। प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ का संदर्भ लिया, नेटफ्लिक्स ने अपनी स्ट्रीमिंग भाषा का इस्तेमाल किया, फूड डिलीवरी ऐप्स ने पार्टी और केक की बात की और क्रिकेट टीमों ने पूरे दशक को ‘इनिंग्स’ में बदल दिया।

यही आज की सोशल मीडिया ब्रांडिंग की खासियत है। कंपनियां अब केवल विज्ञापन या कॉरपोरेट संदेश जारी नहीं करतीं, बल्कि अपने ब्रांड की personality, humour और cultural references के जरिए लोगों से बातचीत करती हैं।

जियो के 10 साल पूरे होने का यह डिजिटल सेलिब्रेशन इसी बदलती ब्रांड कम्युनिकेशन संस्कृति की एक दिलचस्प मिसाल बन गया—जहां एक कंपनी का जन्मदिन कई दूसरे ब्रांड्स के लिए भी अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका बन गया।

Tags