जल्द आ रहा है जियोहॉटस्टार का नया रोमांटिक रिवेंज ड्रामा : ज़िद्दी इश्क़’

JioHotstar's new romantic revenge drama coming soon: 'Ziddi Ishq'
 
JioHotstar's new romantic revenge drama coming soon: 'Ziddi Ishq'

मुंबई। जियोहॉटस्टार लेकर आ रहा है अपनी नई ओरिजिनल रोमांटिक–रिवेंज ड्रामा सीरीज़ ‘ज़िद्दी इश्क़’, जिसमें मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी प्रतिभाशाली अभिनेत्री आदिति पोहनकर। यह सीरीज़ 21 नवंबर 2025 से केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

राज चक्रवर्ती द्वारा निर्मित और निर्देशित तथा प्रीतम चौधरी द्वारा एक्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूस्ड यह कहानी प्रेम, जुनून और बदले की गहराइयों को छूती है। ‘ज़िद्दी इश्क़’ दर्शकों को उस दुनिया में ले जाती है, जहाँ प्यार धीरे-धीरे ज़िद में और ज़िद जुनून में बदल जाता है।

सीरीज़ में आदिति पोहनकर, बरखा बिष्ट और परमब्रत चट्टोपाध्याय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी के केंद्र में है मेहुल — एक संवेदनशील और भावनात्मक महिला, जिसकी भूमिका आदिति ने पूरी शिद्दत से निभाई है। वह बेइंतहा प्यार करती है, लेकिन उसकी मोहब्बत अधूरी रह जाती है। उसके लिए शेखर दा (परमब्रत) सिर्फ़ इंसान नहीं, बल्कि एक एहसास हैं — जो उसकी हर सांस में रचा-बसा है।

टीज़र में झलकती हैं मेहुल की भावनाएँ — उसकी मुस्कुराहट के पीछे छिपा दर्द, दोस्तों की हंसी में उसकी तन्हाई, और उसके अंदर उठता वह तूफ़ान जो प्यार को जुनून में बदल देता है। निर्देशक राज चक्रवर्ती ने कहा,ज़िद्दी इश्क़’ मेरे लिए एक भावनात्मक सफर रहा है। यह सिर्फ़ एक सीरीज़ नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जहाँ प्यार, बिछड़न और जुनून एक साथ गुथे हैं। आदिति ने मेहुल के किरदार में गहराई और सच्चाई भरी है — उन्होंने इस किरदार को जिया है, निभाया नहीं। परमब्रत और पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट को दिल से बनाया है, और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही महसूस करेंगे जितना हमने इसे रचा है।”

मुख्य अभिनेत्री आदिति पोहनकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,मेहुल का किरदार बेहद दिल को छू लेने वाला है। वह एक साधारण बंगाली लड़की है, लेकिन उसका प्यार बेहद गहरा और सच्चा है। इस किरदार ने मुझे भीतर तक प्रभावित किया। यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी, पर उतनी ही खूबसूरत भी। मैं चाहती हूँ कि दर्शक मेहुल की कहानी में खुद को महसूस करें।”

सीरीज़ की थीम लाइन ही अपने आप में गहराई लिए हुए है —“जब इश्क़ ज़िद बन जाए, तो हर हद पार हो जाती है।”  ‘ज़िद्दी इश्क़’ — 21 नवंबर 2025 से केवल जियोहॉटस्टार पर। एक ऐसी कहानी, जहाँ प्यार ही सबसे बड़ी ताकत भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी। 

Tags