Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 12 महीने तक फ्री मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत
किस Jio प्लान पर मिलेगा कौन-सा Canva सब्सक्रिप्शन?
Canva का कौन-सा वर्जन मिलेगा, यह ग्राहक के जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा।
- ₹399 वाला पात्र Jio प्लान: 12 महीने का Canva Pro
- ₹349 और उससे अधिक के चुनिंदा 2GB/day प्लान: 12 महीने का Canva Pro Lite
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों से अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और कंपनी के मुताबिक इसमें कोई छिपा हुआ चार्ज भी नहीं है।
छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स को होगा फायदा
Canva के प्रीमियम टूल्स का फायदा खास तौर पर स्टूडेंट्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों को मिल सकता है। इसके जरिए मोबाइल से ही स्कूल-कॉलेज प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग डिजाइन, विज्ञापन सामग्री और त्योहारों की शुभकामनाओं से जुड़े क्रिएटिव तैयार किए जा सकते हैं।हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में कंटेंट तैयार करने की सुविधा होने से क्षेत्रीय भाषा में काम करने वाले यूजर्स के लिए भी यह ऑफर उपयोगी हो सकता है।
Canva Pro Lite में मिलेंगे ये फीचर्स
Canva Pro Lite में यूजर्स को प्रीमियम डिजाइन संसाधनों के साथ कई उपयोगी टूल्स मिलेंगे। इनमें लाखों प्रीमियम टेम्पलेट, फोटो, वीडियो और फॉन्ट, इसके अलावा Background Remover, Magic Resize और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं।वहीं Canva Pro में इन सुविधाओं के अलावा Canva AI, Content Planner, अधिक AI उपयोग सीमा और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फीचर्स उपलब्ध होंगे।
Jio ने क्या कहा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि जियो और Canva की यह साझेदारी AI आधारित डिजाइन टूल्स को बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स तक मुफ्त पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। इसका उद्देश्य छात्रों, क्रिएटर्स और छोटे कारोबारियों को अपनी पसंद की भाषा में सीखने और रचनात्मक काम करने के लिए बेहतर डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है।
MyJio ऐप से ऐसे एक्टिव करें ऑफर
पात्र जियो ग्राहक 16 सितंबर से MyJio ऐप में जाकर Canva ऑफर देख सकते हैं। ऑफर पर टैप करने के बाद दिए गए निर्देशों का पालन करके इसे एक्टिव किया जा सकेगा। एक्टिवेशन पूरा होने के बाद यूजर Canva के उपलब्ध प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल शुरू कर सकता है। Canva Pro या Canva Pro Lite की पात्रता आपके जियो रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगी।
