जेएनपीजी कॉलेज की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

पूर्व साई एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल ने कहा- खेल के क्षेत्र में करियर के कई नए अवसर, चुनौतियों का सामना करने से ही मिलती है सफलता की राह

 
iii

लखनऊ, 4 नवंबर 2026। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (जेएनपीजी कॉलेज), लखनऊ में आयोजित 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), लखनऊ की पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर चंदन यादव और आंचल मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

009

मुख्य अतिथि रचना गोविल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आज केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से करियर के कई नए विकल्प भी सामने आए हैं। खिलाड़ी खेल प्रदर्शन के अलावा स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन एक्सपर्ट, स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि एक समय उनके पास स्पोर्ट्स शूज तक नहीं थे और उन्होंने पहली बार ट्रैक पर नंगे पैर दौड़ लगाई थी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संसाधनों की कमी को सफलता के रास्ते की बाधा नहीं बनने देना चाहिए। चुनौतियां जीवन के हर क्षेत्र में आती हैं, लेकिन उनका सामना करने से ही आगे बढ़ने का रास्ता निकलता है।

uiou

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सैयद रफत रिजवी, कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संगठन ने भी विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से करियर बनाने की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का पूर्व छात्र होने के नाते खेलों के विकास के लिए संस्थान को जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, वे उपलब्ध रहेंगे।

महाविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. राजीव मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. के. के. शुक्ल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

iii

दो दिनों तक चली प्रतियोगिताओं की विस्तृत रिपोर्ट वार्षिक एथलेटिक मीट की संयोजिका प्रो. मधु गौड़ ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका सक्सेना ने किया। समापन समारोह में स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय खेल आयोजन का समापन हुआ।

Tags