ज्वाइन आरएसएस कार्य विभाग द्वारा मातृ शक्ति मिलन कार्यक्रम का आयोजन, 100 से अधिक महिलाओं का सम्मान

Join RSS Work Department organised Matri Shakti Milan programme, honouring over 100 women
 
Join RSS Work Department organised Matri Shakti Milan programme, honouring over 100 women
लखनऊ। दिनांक 10 मई 2026 को ज्वाइन आरएसएस कार्य विभाग द्वारा मातृ शक्ति मिलन कार्यक्रम का आयोजन पीओसीटी सभागार, ट्रांसपोर्टनगर, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाश्वत मिश्रा जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के योगदान, समाज में उनकी भूमिका एवं वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से विचार व्यक्त किए

Bssbn

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निर्मला पंत, निदेशिका, लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट जियामऊ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन ज्वाइन आरएसएस प्रमुख अजय जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर 100 से अधिक मातृ शक्ति को “मीराबाई मातृ शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती ऋचा राय जी का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सर्वप्रथम “मीराबाई सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय पांडे जी, शत्रुघ्न मिश्रा, नीरज पांडेय, ब्रजेन्द्र दीक्षित, विजय बहादुर जी, संजय जी, विजय जी, मयंक जी, आलोक जी, बालेन्द्र जी, ज्ञानेंद्र जी, विनय जी एवं सतीश गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags