संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया भव्य ध्वजारोहण , पांडेपुरम, आईआईएम रोड व नरपत खेड़ा पारा इकाइयों में हुआ आयोजन
Organized in Pandepuram, IIM Road and Narpat Kheda para units.
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को संगठन के विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम पांडेपुरम कार्यालय, आईआईएम रोड इकाई एवं नरपत खेड़ा पारा इकाई, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में व्यापारी व पदाधिकारी रहे उपस्थित
ध्वजारोहण कार्यक्रम में सूर्य नारायण तिवारी, प्रमोद मिश्रा, अश्वनी कुमार पांडे, प्रवीण मणि त्रिपाठी, अरविंद नाथ मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, राम तिवारी, निर्मल यादव, शहाबुद्दीन, राजकुमार गुप्ता, पिंटू यादव, अंकुर मिश्रा, मनीष सिंह, अमित निगम, दिलीप मिश्रा, हरिओम अवस्थी, योगेश शुक्ला, धर्मराज यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ संविधान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने देश के विकास में व्यापार जगत की भूमिका पर भी विचार साझा किए।
