ABPSSP अवध प्रांत और लखनऊ जिले की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, विजय दिवस समारोह की तैयारियाँ तेज
बैठक में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी
-
कर्नल आर.वी. सिंह – संरक्षक, अवध प्रांत
-
लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. तोमर – अध्यक्ष, अवध प्रांत
-
Nb. Sub. अशोक कुमार पांडेय – कोषाध्यक्ष, अवध प्रांत
-
नायक कमलेश अग्निहोत्री – पदाधिकारी, अवध प्रांत
-
वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत – अध्यक्ष, लखनऊ जिला/महानगर
-
कैप्टेन नत्थू सिंह तोमर – उपाध्यक्ष, लखनऊ
-
होन. लेफ्टिनेंट राज करन यादव – सचिव, लखनऊ
-
होन. लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह – संगठन सचिव, लखनऊ
-
होन. लेफ्टिनेंट संदीप सिंह रजावत – सह संगठन सचिव, लखनऊ
बैठक के मुख्य बिंदु
सभी पदाधिकारियों के परिचय के बाद अध्यक्ष कर्नल बी.एस. तोमर ने हाल ही में सम्पन्न प्रदेश AGM के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास, पूर्व पदाधिकारियों के समर्पण और योगदान का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों को उसी भाव और प्रतिबद्धता के साथ आगे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विजय दिवस समारोह की तैयारियाँ
बैठक में 16 दिसंबर को विजय दिवस को विशेष उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन स्थल की जानकारी शीघ्र घोषित की जाएगी।
राष्ट्रीय AGM (जयपुर) की रूपरेखा
जयपुर में 19 से 21 दिसंबर 2025 तक होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अवध प्रांत का नेतृत्व
-
ललित मोहन पंत (अध्यक्ष, लखनऊ)
-
होन. लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह (संगठन सचिव, लखनऊ)
द्वारा किया जाएगा।
सदस्यता विस्तार और योगदान राशि
कर्नल आर.वी. सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल तोमर ने संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता बढ़ाने और AGM में निर्धारित कंट्रीब्यूशन राशि (₹3000, ₹1000, ₹500) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि संगठन की बढ़ती लोकप्रियता और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर अनेक सैन्यकर्मी, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग तथा मातृशक्ति संगठन से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं। इस पहल का सर्वसम्मति से स्वागत किया गया।
बैठक का समापन
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने समूह फोटो खिंचवाया।
जय हिंद!
