संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

The Joint Industry and Trade Association celebrated the 77th Republic Day with great enthusiasm.
 
The Joint Industry and Trade Association celebrated the 77th Republic Day with great enthusiasm.
लखनऊ | 26 जनवरी, 2026:  संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संगठन के पांडेपुरम कार्यालय, आईआईएम रोड तथा नरपत खेड़ा पारा इकाई में आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे ने उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है और संविधान के मूल्यों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

vbhmb hhb

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सूर्य नारायण तिवारी, श्री प्रमोद मिश्रा, श्री अश्वनी कुमार पांडे, श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी, श्री अरविंद नाथ मिश्रा, श्री अशोक विश्वकर्मा, श्री राम तिवारी, श्री निर्मल यादव, श्री शहाबुद्दीन, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री पिंटू यादव, श्री अंकुर मिश्रा, श्री मनीष सिंह, श्री अमित निगम, श्री दिलीप मिश्रा, श्री हरिओम अवस्थी, श्री योगेश शुक्ला, श्री धर्मराज यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने राष्ट्र की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags