संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, सामाजिक सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प

Sanyukt Udyog Vyapar Mandal celebrated Independence Day with great enthusiasm and pledged to advance social service.
 
FYUFY
लखनऊ, 15 अगस्त 2026। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

जानकीपुरम विस्तार, आईआईएम रोड, नरपतखेड़ा, हंसखेड़ा और पारा में आयोजित कार्यक्रमों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

वहीं बीकेटी अध्यक्ष वेद रतन सिंह के नेतृत्व में बक्शी का तालाब क्षेत्र में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

YGUIY

कार्यक्रम में संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी, प्रमोद मिश्रा, अश्वनी कुमार पांडे, प्रवीण मणि त्रिपाठी, धर्मराज यादव, शहाबुद्दीन, रतन दास, अरविंद नाथ मिश्रा, मनु वैश्य, राम तिवारी, नितिन सचान, मनीष सिंह, संजय गुप्ता, अनुपम सिंह, रामशंकर दूबे, मीता गुप्ता, अंगद सिंह, अखिलेश शुक्ला, शिवम राजपूत, जगदीश शर्मा, गुलाब सिंह यादव, सैयद जाहिर चिश्ती, आकाश सिंगारी, करुणेश प्रताप सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, दिलीप मिश्रा, हरि ओम अवस्थी और विपिन सिंह, सूरज सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

HJIOHU

व्यापारी हितों के साथ सामाजिक सेवा पर जोर

इस अवसर पर संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों की आवाज उठाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

UIPU

उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और संगठन-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है। समारोह के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Tags