डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने दी बधाई

Sanyukt Udyog Vyapar Mandal congratulates Dr. Dinesh Sharma on his appointment as the Lieutenant Governor of Andaman and Nicobar.
 
sbbs
लखनऊ। माननीय राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता एवं प्रदेश सचिव श्री अरविंद गुप्ता ने डॉ. दिनेश शर्मा से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान संगठन की ओर से विश्वास जताया गया कि डॉ. शर्मा के लंबे प्रशासनिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभव और कुशल नेतृत्व से अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के विकास को नई दिशा मिलेगी।


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके अनुभव और कार्यक्षमता का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास, प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने डॉ. शर्मा के सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनका नया दायित्व देशहित और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का अवसर बनेगा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Tags