संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बच्चों के बीच वितरित की मिठाई, फल और खाद्य सामग्री
सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को दिया गया खाद्य सामग्री का सहयोग
Mon, 28 Sep 2026
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दयानंद सरस्वती केंद्र में बच्चों के बीच सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाइयां, फल, खाद्य सामग्री और कच्चा अनाज वितरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों और परिवारों तक सहयोग पहुंचाने के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान लाना रहा। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि संगठन सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन के अनुसार, जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
