संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन का विस्तार, सोनू विश्वकर्मा बने अध्यक्ष

Sanyukt Udyog Vyapar Mandal expands its organization; Sonu Vishwakarma appointed as president.
 
sbsb
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ के मटियारी–चिनहट, अयोध्या रोड क्षेत्र की बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।


बैठक में सोनू विश्वकर्मा को अध्यक्ष, हर्षवर्धन यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सयुब को उपाध्यक्ष, संतोष बाजपेई को महासचिव तथा अशफाक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा फिरोज, धर्मेंद्र सिंह, बबलू और नंदकिशोर यादव को सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रतन दास, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव निर्भय सिंह, दिलीप मिश्रा, हरिओम अवस्थी और शत्रुघ्न प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी एकता और भाईचारे के साथ संगठित रहना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे, तभी उनकी समस्याओं के समाधान और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष किया जा सकेगा। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ व्यापारियों की एकजुटता और उनके हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

Tags