रुद्रपुर में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की अहम बैठक, व्यापार विस्तार और विकास पर हुई व्यापक चर्चा

Important meeting of United Industry Trade Board in Rudrapur, extensive discussion on trade expansion and development
 
Important meeting of United Industry Trade Board in Rudrapur, extensive discussion on trade expansion and development
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के श्रीमान रजत दीक्षित जी के कुशल नेतृत्व में रुद्रपुर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास, बढ़ते उद्योग-व्यापार और भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने रुद्रपुर के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए। व्यापारियों का कहना था कि उद्योग और व्यापार के विस्तार से नए अवसर पैदा हो रहे हैं, जिससे व्यापार जगत में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने रुद्रपुर, किच्छा और काशीपुर के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, बढ़ते व्यापार और संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह जी ने भी व्यापारियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यापार को और अधिक बढ़ाने, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने को लेकर व्यापारियों के साथ सकारात्मक चर्चा की।
बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने संगठन को और अधिक व्यापक एवं सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags