संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय का हुआ जोरदार स्वागत
बख्शी तालाब में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, व्यापारियों ने समस्याएं रखीं; संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ के जानकीपुरम स्थित लक्ष्मण मंडपम, सहारा रोड तथा बख्शी तालाब में आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए सर्वसम्मति से अनुराग तिवारी को बख्शी तालाब का उपाध्यक्ष, अंगद कनौजिया को संगठन मंत्री तथा मोनू रावत को मंत्री नियुक्त किया गया।
व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि व्यापारियों की शिकायतों का उचित स्तर पर निस्तारण कराया जा सके। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले व्यापारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
कई पदाधिकारी और व्यापारी रहे मौजूद
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पवन गुप्ता, प्रदेश सचिव एवं बख्शी तालाब अध्यक्ष वेद रतन सिंह, उपाध्यक्ष विनोद अवस्थी, मुसद्दी गुप्ता, कौशल पति शुक्ला, सुखदेव लोधी, महामंत्री ईतेंद्र सिंह, मनोज रावत, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, सत्येंद्र सत्यवादी, दिलीप मिश्रा, विपिन सिंह और हरि ओम अवस्थी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करने, व्यापारियों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूत करना रहा।
