संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न: संगठन विस्तार व व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन

Meeting of the United Industry Trade Board concluded: brainstorming on organization expansion and problems of traders
 
Meeting of the United Industry Trade Board concluded: brainstorming on organization expansion and problems of traders

लखनऊ | 18 फरवरी 2026   आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना एवं व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई—

अंकित तिवारी को जिला अध्यक्ष, उन्नाव नियुक्त किया गया।

प्रदीप शुक्ला को विधानसभा अध्यक्ष, सरोजनीनगर बनाया गया।
राजा रावत को लखनऊ बंथरा अध्यक्ष एवं भुवनेश पांडे को आलमनगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रमुख रूप से रवि प्रकाश, सजीव शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, अनिल, सुशांत शर्मा, शुभम सिंह, महेन्द्र गुप्ता, कौशलेंद्र सचान, सौरभ चावला एवं जय चावला सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज अवस्थी, प्रदेश प्रभारी परवीन मणि त्रिपाठी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, लखनऊ जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, साथ ही मनोज बाजपेई, प्रवेश पाल, विनोद तिवारी (उपाध्यक्ष), संतोष श्रीवास्तव (महासचिव), संजीव गंगवार, गुलाब सिंह यादव सहित अन्य व्यापारी पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने का आह्वान किया।
अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और व्यापारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags