संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित
लखनऊ। दिनांक 09/05/2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ के सरफराजगंज मरीमाता रोड पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मोबिन को इकाई अध्यक्ष, समसुल को उपाध्यक्ष तथा अनिल कश्यप को सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान सरफराजगंज मरीमाता रोड क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कई पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को अपने हाथों से सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अमीर रजा, लखनऊ जिला मीडिया प्रभारी अनुपम भदोरिया, योगेश शुक्ला, मोहित मिश्रा, संजय गुप्ता सहित संगठन के अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाए। साथ ही क्षेत्र के शेष व्यापारियों को भी संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाए।
