राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

United Industry Trade Board meeting concludes in Rajajipuram, new executive committee announced
 
United Industry Trade Board meeting concludes in Rajajipuram, new executive committee announced

लखनऊ, 27 फरवरी 2026: लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में Sanyukt Udyog Vyapar Mandal की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में रवि दूबे को अध्यक्ष, सनत शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री, विनोद भारती को उपाध्यक्ष, अनुपम भदौरिया को वरिष्ठ महासचिव, सुनील गुप्ता को महासचिव, मोईन खान को सचिव, शिवा कनोजिया को संयुक्त मंत्री एवं पिंटू मंत्री को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Anjani Kumar Pandey, प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, आलमनगर इकाई अध्यक्ष भुनेश्वर पांडे, मोहन रोड कोषाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह, सर्वेश पाल, नमन बाजपेई, गुलाब सिंह यादव, बदल राजी, शिव मिश्रा सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी मार्केट में डोर-टू-डोर संपर्क कर व्यापारियों की समस्याओं को समझें और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ें, ताकि उनकी आवाज संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंच सके। बैठक में संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा स्थानीय बाजारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Tags