संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक 13 जून को

Important meeting of the Joint Industry and Trade Association on June 13.
 
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक 13 जून को
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 13 जून 2026 (शनिवार) को आराधना होटल, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।
संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं को इस महत्वपूर्ण बैठक में सादर आमंत्रित किया गया है। संगठन ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से व्यापारियों के गिरते हुए कारोबार, व्यापारिक समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा संगठन संबंधी सुझावों एवं विचारों का आदान-प्रदान शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की उपस्थिति को आवश्यक बताते हुए समय की विशेष महत्ता पर बल दिया गया है।

Tags