बरेली दौरे पर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुखर हुआ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

During the visit to Bareilly, the Sanyukt Udyog Vyapar Mandal became vocal regarding the issues faced by traders.
 
बरेली दौरे पर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुखर हुआ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
बरेली में आयोजित व्यापारियों की बैठक के दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाया। बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट से प्रभावित हो रहे पारंपरिक कारोबार, नगर निगम द्वारा दुकानों के किराए में बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती, अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत हो रही कार्रवाई और बाजारों में घटती ग्राहकों की संख्या जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में व्यापारी वर्ग आर्थिक और प्रशासनिक दबाव झेल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।

rt5r5

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार के बीच संतुलन बनाए रखने, बिजली व्यवस्था में सुधार और नगर निगम की किराया वृद्धि पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की।

व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन से यह भी मांग की गई कि व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, अनावश्यक सीलिंग और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई जाए तथा व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।संगठन ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की हर समस्या को शासन और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

Tags