व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल : गीता गुप्ता

The United Industry and Trade Council will wage a continuous struggle to protect the interests of traders: Geeta Gupta
 
The United Industry and Trade Council will wage a continuous struggle to protect the interests of traders: Geeta Gupta

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता और उपाध्यक्ष रानू सिंह ने अयोध्या दौरे के दौरान स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और व्यापारिक परिस्थितियों पर चर्चा की।

Ayodhya में व्यापारियों ने राम मंदिर निर्माण के बाद बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामने आ रही चुनौतियों को संगठन के समक्ष रखा। व्यापारियों ने विस्थापन, पुनर्वास, पार्किंग व्यवस्था, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की।

sdfds

इस दौरान गीता गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

sfsd

उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की आवाज को संबंधित अधिकारियों और शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगा, ताकि व्यापारिक माहौल बेहतर बनाया जा सके और स्थानीय कारोबारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जानकारी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की निजी सचिव पूजा सिंह द्वारा साझा की गई।

Tags