संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष 2026

United Industry Trade Board Women celebrated New Year 2026 from the factory
 
Snsnns
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ के कार्यालय में नव वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्राची पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड टीम से ऊषा विश्वकर्मा, डॉ. प्रीति तिवारी, श्रीमती मीनू श्रीवास्तव, मनीषा, खुशबू केसरवानी, ज्योति चटर्जी, रागिनी गुप्ता एवं रुचि सिंह सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Snnsn

सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया तथा एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नव वर्ष में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक कार्यों को नई गति देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ आने वाले समय में व्यापार, रोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Tags