नव वर्ष पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कैंसर संस्थान में बांटे कंबल
On New Year, the United Industry Trade Board distributed blankets at the Cancer Institute.
Wed, 31 Dec 2025
लखनऊ। नव वर्ष के अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सुल्तानपुर रोड स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को कंबल वितरित कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से उपचार के लिए आने वाले अनेक मरीजों के पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं होते।
ऐसे में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण किशोर रस्तोगी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, सर्वेश यादव, अतुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कृष्ण किशोर रस्तोगी के सहयोग से लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में भी लगभग 150 कंबलों का वितरण किया गया।
