संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, तूलिका जौहरी बनीं लखनऊ नगर प्रभारी

The Joint Industry and Trade Association Women's Wing meeting concluded, and Tulika Johri was appointed as the Lucknow city in-charge.
 
The Joint Industry and Trade Association Women's Wing meeting concluded, and Tulika Johri was appointed as the Lucknow city in-charge.

लखनऊ। महिला सशक्तिकरण को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 31 जनवरी 2026 को अलीगंज, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तूलिका जौहरी को महिला मोर्चा का लखनऊ नगर प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान महिला उद्यमियों की वर्तमान व्यावसायिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कई महिला व्यापारियों ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

hjojhi

सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि सभी व्यापारी संगठित होकर एक-दूसरे के व्यापार को बढ़ावा दें। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापारी जिस नाम से अपना ऑफलाइन व्यवसाय कर रहे हैं, उसी नाम से अपने व्यापार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी स्थापित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि इसके बावजूद बिक्री में सुधार नहीं होता है तो संगठन के पदाधिकारी आपसी सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे से खरीदारी कर समर्थन करेंगे। साथ ही उन्होंने आगामी सरकारी बजट में व्यापारियों के हित में सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद भी जताई।

jiopjio

इस अवसर पर संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को नव नियुक्त लखनऊ नगर प्रभारी तूलिका जौहरी द्वारा सम्मानित किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, जिला उपाध्यक्ष खुशबू केसरवानी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुचि सिंह, नगर उपाध्यक्ष ज्योति तिवारी, प्रीति गुप्ता, उजमा ठाकुर (गंज इकाई अध्यक्ष), अमित निगम, योगेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिला व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में तूलिका जौहरी ने कहा कि उनका कारोबार हेल्थ सेक्टर से जुड़ा है और जो लोग बेरोजगार हैं, वे उनके साथ जुड़कर कार्य कर सकते हैं—उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Tags