संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा ने महापौर व अपर नगर आयुक्त से की भेंट
भेंट के दौरान नगर के व्यापारिक विकास, महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण तथा संगठनात्मक सहयोग जैसे विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। महापौर एवं अपर नगर आयुक्त ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, महासचिव प्राची पाण्डेय के साथ सुनीता चटर्जी, खुशबू केसरवानी, नेहा रस्तोगी, रुचि सिंह, मोनिका पाल, ज्योति तिवारी, प्रीति गुप्ता, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, गायत्री त्रिवेदी, निधि बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा महापौर एवं अपर नगर आयुक्त को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा महिलाओं को जो सम्मान और मंच प्रदान किया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
