पत्रकार पीके चौरसिया और अजय शुक्ला जी को किया सम्मानित :खोसला
Journalists PK Chaurasia and Ajay Shukla were honored: Khosla
Sat, 7 Jun 2025
नई दिल्ली/ लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय).भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने भीम योद्धा अवार्ड 2025 से वरिष्ठ पत्रकार पीके चौरसिया जी और संपादक अजय शुक्ला जी को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पर किया सम्मानित खोसला ने बताया कि भीम ब्रिगेड का गठन 12 -12- 12 -12 -12 -12 , 12 तारीख 12 महीना सन 2012 और 12 बजाकर 12 मिनट और 12 सेकंड पर शेरे जम्मू कश्मीर प्रो भीम सिंह द्वारा जंतर मंतर से जनता को न्याय अधिकार दिलाने के लिए किया
जिसकी जिम्मेदारी आदरणीय सुशील खन्ना जी और माननीय राजीव जोली खोसला पर थी 2012 से लेकर 2025 तक भीम ब्रिगेड ट्रस्ट ने अनेकों सराहनीय कार्य किया और अभी भी 31/5/ 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक नशा मुक्ति, पर्यावरण युक्त समाज बनाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम करेंगे खोसला ने कहा कि प्रशासन सताए भीम ब्रिगेड को बताएं प्रशासनिक समस्याओं का समाधान निशुल्क जनता को न्याय व अधिकार दिलवाने का प्रयास करेंगे
भीम योदा अवार्ड में 12 गरम दल क्रांतिकारी तस्वीर वाली घड़ी जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद ,भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव, खुदीराम बोस, झांसी की रानी ,करतार सिंह सराभा ,उधम सिंह अशफाक उल्ला खान, लाल लाजपत राय की तस्वीर लगी है जिसे टेबल पर रखकर हमेशा गरम दल क्रांतिकारी वीरों को नमन करते रहना चाहिए जय हिंद जय भारत
