जयपुर में हुआ जुगनू अचीवर्स अवॉर्ड-2026 समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान

भारतीय विकास समिति ने शिक्षक, चिकित्सक, उद्यमी और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
 
huiou

लखनऊ, 8 अगस्त 2026। भारतीय विकास समिति की ओर से जयपुर में जुगनू अचीवर्स अवॉर्ड-2026 समारोह का आयोजन किया गया। मानसरोवर स्थित अरावली मार्ग के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, चिकित्सक, उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा निदेशालय, राजस्थान के वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी अमित शर्मा रहे। उन्होंने चयनित प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

iopio

भारतीय विकास समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक रामगोपाल सिंह ने बताया कि जुगनू अचीवर्स अवॉर्ड-2026 का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर सम्मान देना है।

iopi

समारोह में लखनऊ के रमेश चन्द्र और अनिकेत कुमार, उन्नाव की निधि रावत, कासगंज के आरिफ अली खान, अजमेर के अमर सिंह राठौर तथा जयपुर के राजूलाल मेहरा, कमल किशोर मेहरा, श्रवण मेहरा, मगन लाल मेहरा और डॉ. राजीव अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

fgtut

मुख्य अतिथि अमित शर्मा ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों का सम्मान उन्हें आगे भी जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

ghhg

आयोजक रामगोपाल सिंह ने कहा कि भारतीय विकास समिति भविष्य में भी शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Tags