आलमबाग में कलात्रम क्रिएशन्स के भव्य शोरूम का शुभारंभ, ₹1 में सिलाई की अनूठी योजना बनी आकर्षण का केंद्र

Grand showroom of Kalatram Creations inaugurated in Alambagh; unique scheme offering stitching for ₹1 becomes the center of attraction.
 
nen
लखनऊ डेस्क (आर.एल. पाण्डेय)। राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में प्रीमियम फैब्रिक्स और कस्टम टेलरिंग के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान कलात्रम क्रिएशन्स (Kalatram Creations) के नए भव्य शोरूम का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतिष्ठान के स्वामी गौरव द्विवेदी ने विधिवत रूप से नए शोरूम का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी, हॉलिडे इन के स्वामी अवस्थी जी, उन्नाव के युवा नेता सनी भैया, हेल्थ स्कूल के संस्थापक उत्तम शुक्ल, युवा नेता मनोज सिंह चौहान, हरीश सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने गौरव द्विवेदी को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 


₹1 में सिलाई की योजना ने खींचा ग्राहकों का ध्यान


शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी पेश किया गया। इसके तहत उद्घाटन दिवस पर कलात्रम क्रिएशन्स से पैंट, शर्ट अथवा कुर्ते का कपड़ा खरीदने वाले ग्राहकों को उसकी सिलाई मात्र एक रुपये में उपलब्ध कराई गई। इस अनूठी योजना को ग्राहकों का शानदार प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिष्ठान पहुंचकर खरीदारी की और विशेष ऑफर का लाभ उठाया।
प्रतिष्ठान के स्वामी गौरव द्विवेदी ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक्स और बेहतरीन कस्टम टेलरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर आकर्षक योजनाओं के माध्यम से उन्हें अतिरिक्त लाभ देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए ऐसी योजनाएं जारी रखी जाएंगी।

एलडीए कॉलोनी और महानगर के बाद अब आलमबाग में विस्तार


उल्लेखनीय है कि एलडीए कॉलोनी और महानगर स्थित कलात्रम क्रिएशन्स के शोरूम को मिली सफलता के बाद अब आलमबाग में नए शोरूम की शुरुआत की गई है। इससे क्षेत्र के ग्राहकों को एक ही स्थान पर प्रीमियम फैब्रिक्स, प्रतिष्ठित ब्रांडों के कपड़े और अपनी पसंद के अनुसार कस्टम टेलरिंग की सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।

Tags