कन्नौज के पूर्व सैनिकों की रैली आयोजित

Rally of Ex-Servicemen from Kannauj Organized
 
huiou

लखनऊ/कन्नौज। जनपद कन्नौज के पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन तिर्वा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन (कमांडेंट, फतेहगढ़ मिलिट्री स्टेशन) ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी.पी. पाल (एसडीएम सदर, कन्नौज) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, एडम कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट फतेहगढ़ मिलिट्री स्टेशन एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रमोद सिंह बघेल, अनिल सिंह तोमर, दीपेंद्र चौहान, विकास दुबे, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र नाथ अग्निहोत्री एवं अनंत राम वर्मा सहित जनपद के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Tags