Powered by myUpchar
कांति सिंह ने होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शिवाजी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल और रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। इसके उपरांत, रजनी वर्मा द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई।
अतिथियों का स्वागत कांति सिंह, निकिता सिंह और शिखरपाल सिंह द्वारा बुके भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस एवं प्रत्याशी विधान परिषद (लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन 2026) ने स्वागत भाषण दिया, जिसके बाद रजनी वर्मा द्वारा कथक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य महिलाओं ने अपने विचार साझा किए, जिनमें जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव, ब्लॉक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज शीला सिंह, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबंधक सुधारानी वर्मा, पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा और लेखिका ज्ञानमती वर्मा प्रमुख रहीं।
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अनूप सिंह पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। इसके बाद, कांति सिंह ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि सांसद प्रतापगढ़ डॉक्टर एस.पी. सिंह का ओजस्वी भाषण रहा, जिसमें उन्होंने महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला।
इसके उपरांत, महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवा, शिक्षा, राजनीति, साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली करीब 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. जूही सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
अंत में, पूर्व एमएलसी कांति सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश यादव विधायक, अरविंद यादव पूर्व एमएलसी, सरवर अली पूर्व विधायक एवं बाराबंकी जनपद के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।